Lilypie Kids birthday Ticker

Tuesday, May 3, 2011

मैं प्रधानमंत्री बनी तो देश का लुक बदल दूंगी

महज 13 साल की लड़की सड़क पर किसी आदमी को पोलीथीन फेंकते देखकर कहती है कि अगर मैं कभी देश की प्रधानमंत्री बनी तो देश का पूरा लूक ही बदल दूंगी।
यह लड़की और कोई नहीं बल्कि हमारी बिटिया स्वप्निल राज ग्वालानी हैं। कल की ही बात है, छुट्टी होने के कारण हम स्वप्निल और सागर को घुमाने ले गए थे, जब हम लोग घर वापस आ रहे थे, तभी रास्ते में कार में चल रहे एक आदमी को उसने पोलीथीन फेंकते देखा। इसको देखकर ही उनसे तपाक से कहा कि अगर मैं देश की प्रधानमंत्री बनी तो देश का लुक बदल दूंगी। हमने भी उससे ऐसे ही कुछ सवाल कर दिए, लेकिन उसके जवाब सुनकर जहां हमें इस बात का खुशी हुई कि वह हमारी लड़की है, वहीं हमारा दिमाग चकरा गया कि 13 साल की लड़की की सोच अपने देश के प्रति इतनी गंभीर है।
हमने उससे पूछा कि कैसे लुक बदल देगी?
उसने जवाब दिया, सबसे पहले तो मैं हर तरफ पेड़ लगवाने का काम करूंगी, और, उसने कहा- सड़कें बनवाउंगी, हर स्थान पर डस्टवीन रखवाऊंगी, ताकि कोई कचरा सड़क पर न फेंके।
हमने पूछा इसके बाद भी क्या कचरा पसंद लोग सड़क पर कचरा नहीं करेंगे, तो उसका जवाब था कि ऐसा करने वालों को सजा दी जाएगी।
और क्या करोगी, पूछने पर उसने कहा कि मैं गरीबों के लिए मकान बनवाने का काम करूंगी, हमारे देश को सब गरीबों का देश कहते हैं, गरीबों के लिए मकान हो जाएंगे, वे काम करने लगेंगे तो हमारे देश को भी रिच कंट्री यानी अमीरों का देश माना जाने लगेगा।
एक सबसे बड़ी बात स्वप्निल ने वह कही जिसके बारे में रामदेव बाबा सहित देश के कई दिग्गज कहते हैं कि देश के बाहर से देश का काला धन लाने पर देश अमीर हो जाएगा।
इसमें संदेह नहीं है कि अपने देश का जितना कालाधन बाहर है, अगर उसे सच में वापस लाया जा सके तो अपना देश एक बार फिर से सोने की चिड़िया बन जाएगा, लेकिन ऐसा कभी हो पाएगा ऐसा लगता नहीं है। अपना देश जिस तरह से भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है उससे लगता नहीं है कि कभी अपने देश के कालेधन को वापस लाने का प्रयास कोई सरकार करेगी। जब सत्ता में बैठने वाले ही पूरी तरह से भ्रष्ट हैं तो फिर किसकी हिम्मत है कि वह देश के बाहर से काले धन को वापस ला सके। राम देव बाबा महज बातें कर सकते हैं, लेकिन उनके चीखने-चिलाने से कुछ होने वाला नहीं है।
बहरहाल हमें इस बात की बहुत ’यादा खुशी है कि हमारी छोटी सी बेटी अपने देश के बारे में इतना सोचती है, हमने कभी सपने में भी कल्पना नहीं की थी कि हमारी बेटी के विचार इतने अच्छे हो सकते हैं। लेकिन कहते हंै न कि खून का असर तो होता है, जब हम अपने देश, रा’य और समाज के लिए लगातार सोचते हैं तो क्यों कर न हमारी बेटी भी ऐसा सोचेगी।
काश अपने देश की हर बेटी और हर बेटा ऐसा सोचने वाला हो जाए तो फिर अपने देश को सोने की चिड़िया बनने से काई नहीं रोक सकता है। हमारी तो भगवान से यही दुआ है कि देश के हर बेटे और बेटी की सोच को हमारी स्वप्निल जैसी कर दे ताकि आने वाले समय में जब ये बड़े हों तो इस देश का वास्तव में ऐसा लुक हो जाए कि लोग वाह-वाह करने लगे तभी हम वास्तव में सर उठाकर कह पाएगा, मेरा देश महान।

Saturday, January 1, 2011

आज हमारी मम्मी का जन्म दिन है


आज नए साल का पहला दिन है, इसी के साथ हमारी मम्मी अनिता ग्वालानी का जन्म दिन भी है। आज का दिन हमारे यानी मेरे स्वप्निल राज ग्वालानी और मेरे छोटे भाई सागर राज ग्वालानी के लिए दोहरी खुशी का है।

नए साल की हमारे तरफ से सभी को बधाई

Saturday, July 3, 2010

पापा ने पहली बार काटा केट






मेरे पापा राजकुमार ग्वालानी का एक जुलाई को जन्मदिन था। मेरे पापा कभी जन्मदिन नहीं मनाते हैं। लेकिन इस बार हमने यानी मैं, मेरी मम्मी अनिता ग्वालानी और मेरे भाई सागर ग्वालानी ने तय किया कि पापा से केट कटवाएंगे। उनको बताए बिना केट बनवा लिया और घर की सजावट करके उनसे रात में केट कटवाया। पापा को यह बहुत अच्छा लगा।

Thursday, July 1, 2010

आज मेरे पापा राजकुमार ग्वालानी का जन्म दिन है


आज मेरे पापा राजकुमार ग्वालानी का जन्म दिन है। मैंने जहां सुबह उठते साथ उनको बधाई दी, वहीं मैंने तो उनको दो दिन पहले ही गिफ्ट दे दिया था। क्या करती गिफ्ट लाने के बाद रहा नहीं गया तो मैंने ऐसा किया। आप भी चाहें तो मेरे पापा को जन्म दिन की बधाई दे सकते हैं।

Tuesday, June 15, 2010

सोनू भी हो गया पास


अपना सोनू बाबा भी पास हो गया है। उसको अपनी शरारत के कारण पूरक परीक्षा देनी पड़ी थी। परीक्षा के समय मस्ती करते हुए उसने झूले से कूद कर अपना हाथ तोड़ लिया था। ऐसे में उसे पूरक परीक्षा देनी पड़ी। पूरक परीक्षा में वहीं एक छोटा लड़का था, बाकी सब बड़े लड़के थे। सोनू को पूरक परीक्षा में बहुत अच्छे नंबर मिले। वह खुश है कि अब वह क्लास वन में पढ़ेगा। हम लोगों का स्कूल कल के खुलेगा। मैं अब सातवीं क्लास में पहुंची हूं।

Sunday, June 13, 2010

चवन्नी जानेमन-अठन्नी दिलरूबा

चवन्नी जानेमन-अठन्नी दिलरूबा
चवन्नी जानेमन-अठन्नी दिलरूबा
बेचारा दो का नोट बीमार पड़ गया
बीमार पड़ गया डॉक्टर आ गया
डाक्टर आ गया, सुई लगा गया
सुई थी गलत ,बेचारा मर गया
बेचारा मर गया, भूत बन गया
भूत बन गया, सबको खा गया
सबको खा गया, पंडित आ गया
पंडित आ गया, मंत्र पढ़ गया
मंत्र था क्या
ओम जय जगदीश हरे
स्वामी जय जगदीश हरे
पंडित जी पेड पर चढ़े
पेड़ था दुबला-पतला
पंडित जी नीचे गिरे
ओम जय जगदीश हरे

Tuesday, February 16, 2010

ये रही मेरी मित्र मंडली








चलिए मैं आपको अपनी मित्र मंडली से मिलवाती हूं। मेरे जन्म दिन पर आई मित्र मंडली की कुछ तस्वीरें पेश हैं। मेरे जन्म दिन में मेरे 50 से भी ज्यादा मित्र आए थे।

Monday, February 15, 2010

चलो गिफ्ट देख लिया जाए








अपने जन्म दिन के बाद जैसे ही फुर्सत मिली तो सोचा चलो अब गिफ्ट पर एक नजर कर ली जाए। मेरी सहेलियां भी गिफ्ट देखती रहीं कि किसने क्या दिया है।

Friday, February 12, 2010

सोनू आया नहा के...





मेरे जन्म दिन पर मंदिर जाने के लिए सोनू भाई भी जल्दी से नहा के आया और पापा के साथ हम मंदिर गए।



नोट: आज मेरा जन्म दिन है। शाम को केक काटने के बाद अपनी फोटो कल ब्लाग में डालूंगी।

Sunday, January 31, 2010

पापा की 1000 पोस्ट तो पिछले माह ही पूरी हो गई थी

हमारे पापा ने जब कुछ दिनों पहले राजतंत्र पर एक पोस्ट लिखी थी कि हमारी 1000 पोस्ट पूरी हो गई तभी मैंने पापा से पूछा था कि आपकी एक हजार पोस्ट कैसे पूरी हो गई, तो उन्होंने राजतंत्र और खेलगढ़ की पोस्ट को जोड़कर बताया था कि कैसे 1000 पोस्ट पूरी हुई है। ऐसे में हमने पापा से कहा कि पापा मेरे ब्लाग में भी तो आप ही लिखते हैं फिर उसमें लिखी गई पोस्ट भी तो आपकी हुई न। इन पोस्टों को अगर मिला दिया जाए तो आपकी 1000 पोस्ट तो पिछले माह ही पूरी हो गई थी। लेकिन पापा यह बात मानने को तैयार ही नहीं हैं। वे कहते हैं कि बेटा तुम्हारे ब्लाग में जो लिखा गया है वह तुम्हारे कहने पर लिखा गया है, भले उसे हमने लिखा है, लेकिन भावना तो तुम्हारी है। ऐसे में वह सब तुम्हारा है।

मैंने पापा से कहा कि चलो इस मामले को हम ब्लाग जगत की अदालत में ले चलते हैं और पूछते हैं कि मेरे ब्लाग में लिखी गई पोस्ट आपकी मानी जाएगी या नहीं।

अब ब्लाग जगत की अदालत के हमारे ब्लागर जज ही फैसला करें कि कौन ठीक कहता है मैं या मेरे पापा।

Friday, January 15, 2010

पापा राजतंत्र मैं खोल देता हूं

अपने सोनू बाबा यानी सागर राज ग्वालानी को पापा का ब्लाग राजतंत्र बहुत पसंद है। पापा जब भी घर आते हैं और कम्प्यूटर को चालू करते हैं तो सोनू पहुंच जाता है मॉडम को आन करने के लिए। उसे मालूम है कि मॉडम आन करने से ही नेट काम करता है। इसके बाद सोनू के मुंह से सबसे पहले यही निकलता है कि पापा राजतंत्र मैं खोल दूं। सोनू को मालूम है कि राजतंत्र कहां से खुलता है। सोनू सबसे पहले नेट खोलने के बाद फैवरिटीज में जाता है, वहां से ब्लागवाणी में जाता है और खोल देता है राजतंत्र । वैसे सोनू को राजतंत्र ही नहीं खेलगढ़ और मेरा ब्लाग भी खोलना आता है। यही नहीं सोनू बाबा नेट से गेम भी डाउनलोड कर लेता है। कल ही उसने पापा से पूछा था कि पापा एक गेम डाउनलोड कर लूं। सोनू या फिर मैं भी पापा या फिर मम्मी के इजाजत के बिना नेट से कोई भी गेम या फिर गाना डाउनलोड नहीं करते हैं।

Thursday, January 7, 2010

सोनू को मिल गया डांस का चांस



काफी दिनों से पापा ने मेरे ब्लाग के लिए कुछ नहीं लिखा है। पापा को अपने ब्लाग राजतंत्र के साथ खेलगढ़ और प्रेस से ही फुर्सत नहीं मिल पा रही है। फिर मैं भी पढ़ाई में लगी थी, ऐसे में मैंने भी पापा से जिद नहीं की कि कुछ लिख दें। लेकिन आज पापा को थोड़े समय के लिए खाली देखा और मुझे भी स्कूल नहीं जाना है तो पापा से कहा कि पापा सोनू को तो स्कूल के डांस में चांस मिल गया है, उसके नाम ही कुछ लिख दें तो पापा लिखने बैठ गए।

सोनू को इस बार स्कूल के वार्षिक कार्यक्रम में एक नहीं दो-दो गानों में चांस मिल गया है। उसके डांस का रोज लिहर्सल चल रहा है। एक-दो दिनों में उसका कार्यक्रम होने वाला है। सोनू बहुत खुश है कि उसे डांस का चांस मिला है। चांस मुझे भी मिला था, पर फिलहाल मुझे पढ़ाई करनी है, क्योंकि कोर्स ज्यादा है, ऐसे में मैंने सोचा कि चांस कहा भागे जा रहा है, अगली बार चांस मिल ही जाएगा।

Saturday, December 19, 2009

कोहरे से घिरी राजधानी











सुबह को 6.30 बजे पापा उठे तो उन्होंने बताया कि भारी कोहरा छाया है। ऐसे में मैं और सोनू भी उठ गए और छत पर चले गए। तब तक पापा कैमरा लेकर आ गए और फोटो खींचने लगे। पापा ये फोटो अपने ब्लाग राजतंत्र में डालने वाले थे, पर मैंने कहा कि पापा इसे मेरे ब्लाग में डाल दो वे मान गए। आप भी करे कोहरे का नजारा और बताएं की कैसे हैं फोटो ।

Wednesday, December 16, 2009

टीवी पर हुआ सोनू मेहरबान












मेरा भाई सोनू जब किसी पर मेहरबान होता है तो दे दनादन फोटो खींच लेता है, इस बार उसकी मेहरबानी टीवी पर हुई है.. देखें ...

Sunday, December 13, 2009

रानी तू तो बिलकुल पास दिख रही है



सोनू बाबा ने पापा राजकुमार ग्वालानी से कहकर एक दूरबीन मंगवाई है। इस दूरबीन के आते ही वह दिन भर इससे खेलता रहा और कभी मुझे तो कभी मम्मी को दूर जाकर देखता रहा और बोलता रहा कि रानी तू तो बिलकुल पास दिख रही है। सोनू छत पर भी चला गया और दूरबीन से दूर की चीजों को देखते रहा। सुबह से शाम तक यह सिलसिला चला और अंत में रात तक दूरबीन सोनू से दूर हो गई। कारण इसको उसने एक दिन में ही तोड़ दिया।

Saturday, December 12, 2009

दिन हो या रात-पापा करते हैं बात

हमारे पापा को न तो दिन को चैन रहता है और न ही रात को। जब देखों बस काम ही काम। खाना खाने घर आते हैं तो फोन आ जाता है, रात को घर में रहते हैं तो फोन आ जाता। न जाने कितने फोन आते रहते हैं और पापा है कि बस बात करते रहते हैं। पापा पूछने पर कहते हैं कि क्या करें बेटा प्रेस का काम ही ऐसा है, न जाने कब किस खबर के लिए भागना पड़े। अब इतने लोगों से खबरों को लेकर जहां रिश्ता है, वहीं दोस्त भी बहुत हैं, ऐसे में बातें तो होंगी। एक तरफ पापा फोन में बात करते हैं तो दूसरी तरफ घर में भी या तो प्रेस का काम करते हैं, या फिर अपनी पत्रिका और ब्लाग खेलगढ़ का काम या फिर राजतंत्र में कुछ लिखने का काम। जब समय मिल जाता है तो हमारे ब्लाग के लिए कुछ लिखवा लेते हैं। कल रात को जैसे ही पापा घर के सामने अपने मोबाइल पर किसी से बात कर रहे थे तो अपने सोनू बाबा ने जाकर खींच दी पापा की फोटो। सोनू वैसे भी फोटो खींचने की दीवाना है।

Friday, December 11, 2009

पहचान कौन?








मेरे भाई सोनू यानी सागर राज ग्वालानी को फोटो खींचने का बहुत शौक है, वह न जाने कैसे-कैसे फोटो खींचते रहता है। अब देखिए और पहचानिए कि ये कौन है? ये कोई और नहीं अपने सोनू बाबा है। ये फोटो खुद उसने सोफे पर उल्टे होकर खींची है। आंघे घंटे से भी कम समय में उसने 100 से ज्यादा फोटो खींच दी। अब पापा से कहता है कि इन सभी फोटो को रानी के ब्लाग में नहीं अपने ब्लाग राजतंत्र में डाले।

Monday, December 7, 2009

ललित शर्मा अंकल से मिले हम



ब्लाग बिरादरी में आने के बाद पहली बार हमें किसी ब्लागर अंकल से मिलने का मौका मिला। पापा (राजकुमार ग्वालानी) से मिलने जब कल हमारे घर ललित शर्मा अंकल आएं तो उनसे मैं और मेरे भाई सोनू ने मुलाकात की। पापा और अंकल कल भिलाई की ब्लागर बैठक में गए थे। इसकी खबर मैंने कल अपने ब्लाग में दी थी। वहां क्या हुआ यह पापा ने अपने ब्लाग राजतंत्र में लिखा है। पापा ने हमें बताया है कि भिलाई में भी इस बात पर चर्चा हुई है हम छोटे ब्लागर बच्चों का भी एक ब्लागर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ऐसी ही बात अनिल पुसदकर अंकल ने भी कही है कि बेटा जरूर आप लोगों का भी सम्मेलन होगा। और भी कई अंकल और आंटी यह बात कह रहे हैं, हमें भी ऐसे किसी सम्मेलन का इंतजार रहेगा। मैं सोचती हूं कि जब बड़ों का सम्मेलन हो तो साथ में हमारा भी सम्मेलन करवा दिया जाए ताकि छोटे-बड़े ब्लागर एक मंच पर हो। आप लोग क्या सोचते हैं जरूर बताएं।

Sunday, December 6, 2009

भिलाई में ब्लागरों की चिंतन बैठक

एक तरफ जहां मुंबई में ब्लागरों का सम्मेलन चल रहा है, वहीं भिलाई में भी ब्लागरों की एक चिंतन बैठक आज होने वाली है। इस बैठक में हमारे पापा राजकुमार ग्वालानी हमारे ललित शर्मा अंकल के साथ भिलाई गए हैं। पापा से मैंने कहा कि पापा आज मेरी छूटी है, मुझे भी ले चले, पर पापा ने मना कर दिया कि बेटा यह बड़े ब्लागरों की चिंतन बैठक है, आप जाकर क्या करेंगी। पापा ने कहा कि अब जब कभी कोई ब्लागर सम्मेलन होगा जिसमें कोई चिंतन बैठक नहीं होगी तो आपको ले चलेंगे। क्या कोई बैठक बिना चिंतन के भी होती है। देखें कब होगा ऐसा सम्मेलन जिसमें पापा मुझे भी ले जाएंगे। नहीं तो मैं सोच रहीं हूं कि क्यों न मेरे जैसे छोटे ब्लागरों का ही एक सम्मेलन करवा लिया जाए, क्या ख्याल है मित्रों।

हिन्दी में लिखें